लोग कांग्रेस पार्टी को दिल्ली की सत्ता के साथ-साथ देश की सत्ता में भी देखना चाहते है क्योंकि आप पार्टी व भाजपा ने अपने वायदों को पूरा नही किया -
भाजपा व आप पार्टी पार्टी ने लोगों को झूठे सपने दिखाकर उन्हें धोखा दिया है - अजय माकन
नोटबंदी को गलत तरीके से लागू करने के कारण देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है- अजय माकन
नई दिल्ली, 15 फरवरी, 2017- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन ने कहा कि लोग कांग्रेस पार्टी को दिल्ली की सत्ता में ही नही बल्कि देश की सत्ता पर भी लाना चाहते है क्योंकि कांग्रेस पार्टी ही देश को स्थिर सरकार देकर देश व देशवासियों के विकास को सुनिश्चित कर सकती है। श्री माकन ने कहा कि जिला सम्मेलनों में लोगों की भारी मात्रा में उपस्थिति ने साफ जाहिर कर दिया है कि वे मोदी सरकार की नोटबंदी की बीमार योजना के खिलाफ है तथा दिल्ली नगर निगम में भाजपा के 10 वर्षो के भ्रष्ट शासन तथा दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 2 वर्षों के कुशासन से तंग आ चुके है।
दो जिला कांग्रेस कमेटियों रोहिणी और आदर्श नगर के सम्मेलनों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय माकन ने कहा कि तीन वर्ष पहले जब लोगों ने कांग्रेस के विरोध में भाजपा और आम आदमी पार्टी को वोट दिया था तब मोदी और केजरीवाल ने इन लोगां को बड़े-बड़े सपने दिखाये थे। लेकिन अब लोगों को दिखाये गए बड़े-बड़े सपने चकनाचूर हो गए है। मोदी और केजरीवाल ने लोगों को धोखा दिया है और इन्होंने किए गए एक भी वायदो को पूरा नही किया है। श्री माकन ने कहा कि लोगों का मोदी और केजरीवाल से मोहभंग हो गया है और वे अब कांग्रेस को वापस सत्ता में लाना चाहते है क्योंकि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो स्थिर सरकारें प्रदान कर सकती है।
जिला सम्मेलनों में प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय माकन के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव पी.सी. चाको, पूर्व मंत्री श्री राजकुमार चौहान, पूर्व विधायक श्री देवेन्द्र यादव, अनिल भारद्वाज, निगम पार्षद श्री मुकेश गोयल, जिला अध्यक्ष श्री इन्द्रजीत व हरी किशन जिन्दल, चतर सिंह सहित पूर्व विधायक, निगम पार्षद, ब्लाक अध्यक्ष सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
श्री माकन ने कहा कि अब यह सच सामने आ रहा है कि लोग भाजपा और आप पार्टी के कुशासन से परेशान हो चुके है जिसका प्रमाण मई 2016 में हुए निगम उपचुनावों में देखने को मिला है। कांग्रेस ने इन उपचुनावों में 13 में से 5 वार्डों पर कांग्रेस की जीत दर्ज की थी। आप पार्टी ने 5 पर जीत दर्ज की व भाजपा 3वार्डों पर सिमट कर रह गई थी। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के नानकपुरा से निगम पार्षद कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित होने के पश्चात कांग्रेस के निगम पार्षदों की संख्या 6 हो गई है और कांग्रेस सबसे आगे है।
श्री माकन ने कहा कि निगम उपचुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा है क्योंकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर एक-एक व्यक्ति से सम्पर्क साधकर लोगों के दिलों को जीता है। श्री माकन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता न जब घर-घर जाकर उपचुनाव किया प्रचार किया तो लोगों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल स्वागत किया और कांग्रेस पार्टी को वोट दिया।
श्री माकन ने कहा कि आज चुनाव प्रचार का तरीका बदल गया है और यदि आपको लोगों का वोट चाहिए तो पार्टी कार्यकर्ता को लोगों के घर तक जाकर उनके दिलों को जीतना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास लोगों को बताने के लिए आप पार्टी व भाजपा के खिलाफ बड़े-बड़े मुद्दे है। दिल्ली में सारे विकास के कार्य रुके पड़े है, इन्होंने जो लोगों को झूठे सपने दिखाये थे वे अब टूट गए है। श्री माकन ने कहा कि लोग अब इन मुद्दो को जान चुके है कि और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर प्रचार करके भाजपा व आप पार्टी के विफलताओं मुद्दों को लोगों को बताना।
श्री माकन ने कहा भारत ही नही बल्कि पूरी दुनिया भर में मोदी सरकार का नोटबंदी का तमाशा पहली बार हुआ जिसके कारण लोगों के नोट केवल 3-4 घंटे के अंतराल में कागज के टुकड़े मात्र बनकर रह गए। यह सब केवल मोदी के नोटबंदी के गलत फैसले और पंगु योजना के कारण हुआ। श्री माकन ने कहा ऐसा उदाहरण देश में कही भी देखने को नही मिलेगा जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उनके मंत्री पूरी दिल्ली को भगवान भरोसे छोड़कर विदेशी दौरे पर चले गए थे। उस समय दिल्ली में चिकनगुनिया, डेंगू और स्वाईन फ्लू महामारी के कारण लोगों की मृत्यु हो रही थी।
श्री अजय माकन ने कहा कि बहुत सारा गरीब तबका अनाधिकृत कालोनियों, झुग्गी झौपड़ियों व पुनर्वास कालोनियों में बसता है। उन्होंने कहा कि यदि अनाधिकृत कालोनियों की बात करे तो इन पर हमेशा एक डर का साया रहता था कि कब बुलडोजर आयेगा और उनके आशियानों को उजाड़ डालेगा। परंतु कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने गरीबों के दर्द को महसूस करते हुए एक व्यवस्था बनाई थी कि आर.डब्लू.ए. द्वारा दिए गए नक्शों को सही मानते हुए इन कालोनियों को पास कर दिया। जब जाकर कहीं इन कालोनी वासियों को उजाड़े जाने के डर से राहत मिली थी।
श्री अजय माकन ने कहा कि दिल्ली में शासित कांग्रेस सरकार ने 2013 तक रहकर जो काम किए थे उनको आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने आगे बढ़ाने की बजाय उसमें कमी की है व रुकावट डाली है। श्री माकन ने कहा कि 2013 में कांग्रेस की सरकार के समय डीटीसी के बेड़े में 5445 बसें थी। डीटीसी की बसें बढ़ने की बजाय आप पार्टी की सरकार ने दो वर्षो में 1100 बसें कम कर दी है और आज केवल डीटीसी के पास तकरीबन 4300 बसे है। जबकि गरीब व मजदूर वर्ग के लिए डीटीसी परिवहन की एक महत्वपूर्ण सेवा है। श्री माकन ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जाने के बाद दिल्ली में एक भी नया फ्लाईओवर नही बना,एक भी नई सड़क नही बनी, बल्कि कांग्रेस के कार्यकाल में जो सड़के बनी थी उन सड़कों में एक-एक फुट के गढ्डे हुए पड़े है। सरकार को इसकी कोई चिंता नही है।
No comments:
Post a Comment
please don't forget to yo your comment on my write-up