विश्व की शशक्त महिलाओं के लिए आस्कर के तर्ज़ पर "आर्ट 4 पीस अवार्ड" जल्द।
एस. ज़ेड. मलिक (पत्रकार)
नई दिल्ली - आर्ट 4 पीस अवार्ड 16 अक्टूबर 2016 को आठ श्रेणियों में दिए जायेंगे इसे वेवर्ली हिल्स परेड के नाम से भी जाना जाता है। उल्लेखनिये है की यह एवार्ड विश्व महिला षशक्तिकरण तथा कला को बढ़ावा देने के लिए शांति पुरस्कार के रूप में मुख्यालय ताइवान में दिया जायेगा। यह जानकारी ताइवान की प्रसिद्ध ब्यूटीशियन मुन्नी एयरोन ने बुधवार दिल्ली के प्रेस कलब में प्रेस को जानकारी दे रहीं थीं उन्हों ने अपने उद्देश्यों को उजागर करते हुए कहा की विश्व की महिलाओं की प्रतिभा को उबारने के लिए उनके अंदर छुपे कला को महत्त्व देने के लिए हम विश्व की तमाम संस्कृतियों, परम्पराओं, ज्ञान और कला को एक साथ मिलाकर कर सकारात्मक तरीके से प्रभावशाली बनने के लिए पुरूस्कार देंगे । हालाँकि परियोजना बड़ा है इसीलिए इसे ध्यान में रखते हुए हम सम्पूर्ण विश्व का भर्मण कर देश में हर वह सामाजिक संस्थान जो समाज था विशेष कर महिलाओं के शशक्तिकरण के लिए काम कर रही है वैसी संस्थाओं का हम चुनाव करेंगे और उन्हें ही आर्ट 4 पीस अवार्ड दिया जाएगा। उन्हों कहा की इस एवार्ड को भी आस्कर के तर्ज़ पर आठ श्रेणियों में दिया जायेगा जिस प्रकार आस्कर में सिनेमा , संगीत , बाल डिज़ाइन मार्शल आर्ट इत्यादि को दिया जाता है। उसी प्रकार से हम केवल महिलाओं को ही इस प्रकार का एवार्ड देंगे।
ज्ञात हो की मुन्नी आयरोन मनोविज्ञान से ओनर्स हैं और अपना ब्यूटी स्कूल चलातीं हैं तथा इस आर्ट 4 पीस अवार्ड की संस्थापक हैं।